
श्री मद्भागवत सुन श्रोता बने पुण्य के भागी*वृंदावन। धर्म नगरी वृंदावन में अधिक मास के उपलक्ष्य में नव कुंडिय अति विष्णु महायज्ञ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने वालो और वहा पूजा अर्चना करने वालो में खासा उत्साह देखा गया,पुष्पांजलि बैकुंठ फेस वन स्थित सत्या देवी चंद निकुंज गलेक्सी आश्रम में चलने वाले नव कुंडीय अति विष्णु महायज्ञ, श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं भजन संध्या का भक्त के रस में रसमय हो रहे है,इस सम्बंध में जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया के भक्त यज्ञशाला के चारों ओर एकत्रित हुऐ और हवन में बैठे लोगो ने आहुतियां दी,इस मौके पर नव कुंडिय अति विष्णु महायज्ञ यज्ञाचार्य प्रमोद शास्त्री जी ने बताया जिस क्षेत्र में नव कुंडिय अति विष्णु महायज्ञ किया जाता है वहा के लोग पुण्य के भागी बन जाते है, क्यो की जहा पर भगवान का सिमरन किया जाया है वहा की धरती पवित्र हो जाती है, वही कथा व्यास आचार्य विवेक व्यास जी ने कहा इस युग में मनुष्य को समय समय पर भगवान का सिमरन करते रहना चहिए, क्यो की भगवान का सिमरन करने वाला व्यक्ती हर समय आनंद में रहता है,उन्होंने कहा यह बहुत ही पुण्य का काम हो रहा है जहा नव कुंडिय अति विष्णु महायज्ञ हो रहा है,इस मौके पर विशाल भंडारे का भी लगातार आयोजन चल रहा है जहा हजारों श्रदालु प्रसादी ग्रहण कर रहें है,इसके साथ ही प्रतिदिन सायं 7 बजे से भजन संध्या का आयोजन हो रहा है,इस आयोजन में विनोद गोयल, विजय गोयल, किशन गोयल, मुनेश गोयल, विपुल गोयल, अंकुश गोयल, दीपक गर्ग आड़तिया ,भूदेव आदि उपस्थित रहें,