
प्रियंका गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेसियों ने गोवर्धन थाने में कराया मुकदमा दर्ज
टिप्पणी करने वाले को गिरफ्तार कर कार्यवाही की मांग
गोवर्धन थाने में कांग्रेसियों कार्यकर्ताओ द्वारा गोवर्धन अडीग क्षेत्र के रहने वाले दीपक तिवारी के खिलाफ एक मुकदमा पंजीकृत कराया है।जिसमे दीपक तिवारी द्वारा फेसबुक पर कांग्रेस की राष्टीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।जिसको लेकर कांग्रेसियों में काफी आक्रोश और नाराजगी दिखी।वही कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष सुनील उपाध्याय गांधी ने उस युवक के खिलाफ थाना गोवर्धन में मुकदमा पंजीकृत कराया है।और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक दीपक तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है।वही गोवर्धन थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि एक अडीग के रहने वाले युवक द्वारा कांग्रेस के राष्टीय महासचिव को फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।उसी को लेकर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक की तलाश की जा रही है।
गोवर्धन से मुकेश कौशिक की रिपोर्ट